यूके ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को दी मान्यता – livehindustan.com

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय निर्यातकों के लिए राहत की खबर है। ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम को मान्यता देने पर सहमति जताई है। इससे ब्रिटेन को निर्यात किए जाने वाले पात्र भारतीय उत्पादों पर कार्बन टैक्स का दोहरा बोझ कम होगा और निर्यातकों की लागत घट सकती है। भारत के कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम को मान्यता मिलने के बाद ब्रिटिश आयातक उन भारतीय वस्तुओं पर यूके के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म के तहत राहत का दावा कर सकेंगे, जिनके उत्पादन में कार्बन की कीमत भारत में पहले ही चुकाई जा चुकी है। इससे भारतीय उत्पादों पर ब्रिटेन में लगने वाली अतिरिक्त कार्बन देनदारी कम होगी。
ब्रिटेन का कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म एक जनवरी 2027 से लागू होने वाला है। इसके दायरे में एल्युमिनियम, सीमेंट, उर्वरक, हाइड्रोजन तथा लौह-इस्पात जैसे उत्पाद शामिल होंगे। ऐसे में ब्रिटेन की मान्यता खास तौर पर इन क्षेत्रों के भारतीय निर्यातकों के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत सरकार को उम्मीद है कि ब्रिटेन का यह फैसला यूरोपीय संघ के साथ भी इसी तरह की व्यवस्था हासिल करने की कोशिशों को मजबूती देगा। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से लागू हुआ है। दोनों देश आगे भी कार्बन बाजार के डिजाइन और क्रियान्वयन पर सहयोग जारी रखेंगे।
ब्रिटेन फिलहाल भारत समेत 16 कार्बन प्राइसिंग योजनाओं को मान्यता देता है। यह कदम भारतीय उद्योग के लिए वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने और कार्बन लागत के दोहरे भुगतान से बचने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News