डुमरा। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) सीतामढ़ी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी एवं गुम हुए कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को इनमें से 32 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, शेष बरामद मोबाइल के धारकों से संपर्क किया जा रहा है और सत्यापन के बाद उन्हें भी उनके मोबाइल लौटाए जाएंगे।
एसपी अमित रंजन ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाना में प्राथमिकी अथवा शिकायत दर्ज कराने के साथ **सीईआईआर (CEIR) पोर्टल** पर भी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। इससे चोरी या गुम मोबाइल को ट्रैक करने और उसकी बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों के खोए मोबाइल वापस दिलाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मोबाइल बरामदगी अभियान में जिला आसूचना इकाई के प्रभारी मोसिर अली के नेतृत्व में सिपाही राहुल कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, मो. जावेद, नीतीश कुमार, सचिन कुमार तथा जिले के सभी थानों के नोडल पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play