नेपाल बाढ़ में 49 भारतीय लापता, अब DNA बताएगा अपनों का सुराग; चीन ने मांगे सैंपल – India.com

चीन में भारतीय दूतावास ने सोमवार को उन भारतीय नागरिकों के परिवारों से DNA सैंपल देने की अपील की, जो नेपाल बाढ़ के बाद से लापता हैं. भारतीय मिशन ने यह अपील तब की, जब चीनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि वे अब इस आपदा में लापता भारतीय नागरिकों के परिवारों से DNA सैंपल प्राप्त कर सकते हैं. दूतावास की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि DNA से लापता लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी. परिवारों से कहा गया है कि वे DNA से जुड़ी जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त CODIS फॉर्मेट में उपलब्ध कराएं. इसके बाद भारतीय दूतावास इस डेटा को संबंधित चीनी अधिकारियों तक पहुंचाएगा, जहां इसका मिलान किया जाएगा.

दूतावास ने कहा कि अगर लापता व्यक्ति के माता-पिता जीवित हैं, तो उनके ब्लड सैंपल लिए जा सकते हैं. इसके अलावा पति या पत्नी और बच्चों के सैंपल भी लिए जा सकते हैं. जहां संभव हो, वहां एक से अधिक बच्चों के सैंपल लेने को प्राथमिकता दी गई है. अगर लापता व्यक्ति के माता-पिता या बच्चे जीवित नहीं हैं, तो उसके भाई-बहनों के ब्लड सैंपल लिए जाने चाहिए. दूतावास ने सभी भाई-बहनों के सैंपल लेने को बेहतर बताया है. जरूरत पड़ने पर अन्य मातृ रिश्तेदार, जैसे मां की तरफ के चचेरे भाई-बहन और पैतृक रिश्तेदार, यानी पिता की तरफ के चचेरे भाई-बहन के लिए भी जा सकते हैं.

भारतीय मिशन के मुताबिक, इन सैंपल के लिए DNA STR डेटा जरूरी है. पुरुषों के मामले में Y-STR Data भी शामिल किया जाना चाहिए. सभी डेटा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त CODIS फॉर्मेट में स्टोर करने को कहा गया है. दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सैंपल अच्छी तरह लेबल होने चाहिए. इनमें लापता व्यक्ति की राष्ट्रीयता, नाम और पासपोर्ट नंबर के साथ परिवार के सदस्य का नाम और पासपोर्ट नंबर और नमूना ID नंबर दर्ज होना चाहिए. अगर किसी DNA सैंपल का मिलान हो जाता है, तो चीनी अधिकारी भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देंगे और दूतावास संबंधित परिवार को सूचित करेगा. परिवार आगे की जानकारी के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए फोन नंबर +86 18514284905 और ईमेल cons1.beijing@mea.gov.in, mailto:cons1.beijing@mea.gov.in जारी किया गया है.

यह आपदा 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों का हिमस्खलन के बाद शुरू हुई थी. इसके चलते भोटेकोशी नदी में पानी और मलबे का भारी सैलाब आया, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई. रविवार को चीनी अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ाकर 43 कर दी, जबकि 519 लोग अब भी लापता बताए गए हैं. लापता लोगों में 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय हैं. बताया गया है कि मृतकों और लापता विदेशी नागरिकों में ज्यादातर लोग उस दुर्भाग्यपूर्ण इमिग्रेशन बिल्डिंग के दोनों ओर मौजूद थे, जिसे बाढ़ के तेज बहाव ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था. अब DNA मिलान की प्रक्रिया के जरिए लापता भारतीय नागरिकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
(इनपुट- PTI एजेंसी के साथ)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News