पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिले में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार बैरियर लगाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कार्यपालक अभियंता आरसीडी एवं आरडब्ल्यूडी को इस संबंध में निर्देश दिया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने अमौर, बैसा, बायसी एवं रुपौली के अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर बाढ़ प्रभावित स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने तथा आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी पूर्णिया पूर्व को गुलाबबाग में बैरियर तोड़े जाने के मामले की जांच शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
वहीं हरदा पुल के संबंध में एनएचएआई को साफ-सफाई कराने के लिए आवश्यक पत्र भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति एवं उपलब्धियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में की गयी। बैठक में सेवान्त लाभ,आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, कब्रिस्तान एवं श्रम सुविधा केंद्र के लिए भूमि की उपलब्धता सहित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। राशन कार्ड निर्माण एवं निर्गमन के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की यथाशीघ्र जांच कर नियमानुसार राशन कार्ड निर्माण कार्य कर निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व, आपदा, विधि-व्यवस्था एवं विभागीय जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समेत सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े हुए थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play