Dhanbad News: नागदा हादसे की 20वीं बरसी पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कथित अव्यवस्था को लेकर सोमवार को बीसीसीएल प्रबंधन में विवाद बढ़ गया। सूत्रों के अनुसार, कोलियरी प्रबंधक विभूति चंद्र मिश्रा ने फोरमैन इंचार्ज पीएन तिवारी को कार्यालय बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और कथित तौर पर जेल भेजने की धमकी दी। फटकार के बाद फोरमैन पीएन तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल मुनीडीह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया गया। रविवार को श्रद्धांजलि सभा के दौरान अव्यवस्था को लेकर कर्मियों में तीखी बहस हुई थी, जिस पर प्रबंधक ने फोरमैन से जवाब-तलब किया था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play