किसान-मजदूरों के हक के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान – Hindustan

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन चंदनकियारी टू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सामुदायिक भवन, दुबेकाटा बरमसिया में हुआ। अध्यक्षता जगन्नाथ रजवार और संचालन हरिपद महतो ने किया। केंद्रीय कार्यालय सचिव असीत मंडल ने छोटे व सीमांत किसानों तथा खेतिहर मजदूरों को एकजुट कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। राज्य सचिव कुमुद महतो ने चास-चंदनकियारी के किसानों की जमीन से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की बात कही। सम्मेलन में मुस्लिम अंसारी को अध्यक्ष, परेश कुमार को उपाध्यक्ष, झरिलाल महतो को सचिव, धरनी महतो व हाराधन महतो को सह सचिव तथा भुवन महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में हामिद अंसारी, चक्रधर महतो, रामु महतो, विन्देश्वर महतो, आसमा बीबी और मनोहर रजवार शामिल किए गए। मौके पर नुनी वाला उरांव व हाबु लाल महतो मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News