Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रविवार को गोरखपुर के राप्ती नदी पर स्थित अंतिम संस्कार स्थल गोरक्षघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान विश्राम स्थल का गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना तथा संजय सिंह की मौत पर गहरा दुख जताया। दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं को आश्रितों को एक-एक करोड़ की सहायता दिलाने की मांग की गई।बार-एसोसियेसन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा तथा महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मिला। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजकर दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों के लिए एक-एक करोड़ की सहायता राशि तथा मृतक आश्रितों के लिए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कराने की मांग की।
दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक संरचनात्मक व्यवस्था सुदृढ़ करने की जरूरत जताई गई।शोक सभा में पूर्व अध्यक्ष शंभू शरण पांडेय, इंद्रासन सिंह, करुणाकर त्रिपाठी, जितेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनूप सिंह, अरविंद निषाद, घनश्याम तिवारी, रिंकू, अभिजीत सिंह, वशिष्ठ मिश्र, रंजीत गुप्ता, संतोष पटेल, करीम, अमित यादव, देवेंद्र निगम सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play