Santkabir Nagar News: न्यायिक अधिकारी ने बैंक प्रमुखों के साथ की बैठक – Hindustan

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। 12 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सोमवार को न्यायालय सभागार में नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश पॉस्को कृष्ण कुमार-पंचम ने सभी बैंक प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुख अभी से जुट जाएं। बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्राप्त कराए जाएं ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामीला कराया जा सके।

इसके संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि समस्त बैंकों द्वारा सम्मनों को तैयार किया जा रहा है तथा पक्षकारों को प्रेषित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराएं जा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने सभी बैंक प्रमुखों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का प्रयास करें। बैठक में समस्त बैंक प्रमुखगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News