Chakradharpur News: फुटबॉल : कोल्हान टाइगर चाईबासा बना विजेता – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के रोलाडीह-मागुंरदा में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल महासंग्राम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को रोमांचक रहा। फाइनल में कोल्हान टाइगर चाईबासा और बेनाम बादशाह चाईबासा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में कोल्हान टाइगर चाईबासा ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। बेनाम बादशाह चाईबासा की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, फूलो जोंको और गंगाराम गागराई ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में विजेता कोल्हान टाइगर चाईबासा की टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता बेनाम बादशाह को एक लाख 40 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त यंग स्टार चांडिल को 75 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।

चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी 25-25 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार तांती, सचिव मोटु महतो, उपसचिव गुरु चरण लोहार, उपाध्यक्ष डुबराय सवैया व अनिल कुमार सामाड, कोषाध्यक्ष श्रीधर महतो, उपकोषाध्यक्ष नंदलाल हांसदा व बिनोद महतो समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर संरक्षक मागुंरदा मुंडा बीरसिंह हांसदा, रोलाडीह मुंडा पोंडे सामाड सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News