Santkabir Nagar News: इंडेन ने शुरू किया 10 किलोग्राम एफटीएल गैस सिलेंडर – Hindustan

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के आम उपभोक्ताओं, कामकाजी वर्ग एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुविधा के लिए इंडियन ऑयल ने सोमवार को 10 किलोग्राम एफटीएल (इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ) सिलेंडर का शुभारंभ किया। इस नए और आधुनिक विकल्प के तहत उपभोक्ताओं को बुकिंग के मात्र तीन घंटे के भीतर रसोई गैस सिलेंडर की एक्सप्रेस डिलीवरी दी जाएगी। यह सिलेंडर देखने में आकर्षक, वजन में हल्का तथा आसानी से कहीं भी ले जाने योग्य है।इन्डेन के सेल्स ऑफिसर गौरव कुमार मिश्रा ने इसके शुभारंभ अवसर पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उत्पाद विशेष रूप से हॉस्टल, पेइंग गेस्ट, रेस्टोरेंट, युवा प्रोफेशनल्स एवं कमर्शियल यूजर्स के लिए अत्यंत उपयोगी है।
उपभोक्ता इस सुविधा के लिए इंडेन गैस एजेंसियों से संपर्क कर सकते हैं अथवा Indian Oil One App के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। 10 किलोग्राम एक्स्ट्रालाइट नाउ कनेक्शन का मूल्य 4,830.50 तथा रिफिल की कीमत₹1,644.50 रुपये निर्धारित की गई है। निर्धारित मूल्य के अलावा इसमें एजेंसियों द्वारा अलग से 250 से 500 तक कनेक्शन और रिफिल पर छूट दी जा रही है। इस मौके पर मैनेजर रवि शर्मा, अकाउंटेंट विजय गुप्ता, अभिषेक चौरसिया, दीपक सिंह मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News