सिटी रिपोर्टर | उदयपुर
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट के हिंदी विभाग, राजस्थान साहित्य अकादमी और साहित्य सरोवर साहित्यिक मंच के तत्वावधान में 7 से 14 सितंबर, 2026 तक हिंदी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
संयोजक निर्मला शर्मा के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा, साहित्य और सृजनात्मकता के प्रति रुचि बढ़ाना है। सप्ताहभर निबंध, वाद-विवाद, कवितापाठ, सामान्य ज्ञान और आशुभाषण प्रतियोगिताएं होंगी। विस्तार व्याख्यान के मुख्य वक्ता श्रीकृष्ण जुगनू होंगे। 14 सितंबर को समापन व पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाल गोपाल शर्मा तथा अध्यक्षता निदेशक कनिका शर्मा करेंगी। वसंत सिंह सोलंकी और सरस्वती जोशी की भी सहभागिता रहेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.