बारिश से बीएमसीटी मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे – livehindustan.com

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-328 बस्ती-मेंहदावल-कैम्पियरगंज-तमकुहीराज मार्ग मार्ग पर सुविधाओं का भारी आभाव है। इस मार्ग पर हर कदम पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे सफर करना मुश्किल हो रहा है। गड्ढों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले कुछ वर्षों से इसके चौड़ीकरण तथा पुनः निर्माण की प्रक्रिया चल रही है जो आगे नहीं बढ़ पाई है।
इस मार्ग पर न तो कहीं संकेतक हैं न तो गति अवरोधक समेत अन्य कोई संकेतांक है, जिससे दुर्घटनाएं अधिक होती है। 42 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं विभाग द्वारा जल निकासी के लिए किसी भी कस्बा और बाजार में नाला न बनाए जाने से बरसात का पानी सड़क के किनारे जमा रहता है। स्थानीय निवासी फरहान अहमद, इमरान अहमद, शकील अहमद, असजद खान, राम निवास, विकास कुमार, जावेद अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, महताब आलम आदि का कहना है नाम तो राष्ट्रीय राजमार्ग है लेकिन सुविधाएं कुछ भी‌ नहीं हैं। इस मार्ग पर सफर मुश्किलों भरा है। प्रतिदिन दुर्घटनाओं की आंशका बना रहती है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से दो पहिया वाहन लेकर सफर करना जोखिम भरा है।
इस संबंध में अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि इस मार्ग का चौड़ीकरण इसी माह के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है, उन्होंने बताया कि 3डी प्लान में समय लग रहा है। वन विभाग द्वारा कुछ पेड़ हटाए जाने बाकी हैं। अवर अभियंता ने यह भी बताया कि विभागीय ठेकेदार को मार्ग में बने गड्ढों और टूटे मार्ग को सही कराने के लिए कहा गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News