Saraikela News: करंट लगने से मजदूर डॉक्टर नायक की मौत – Hindustan

Saraikela News: सरायकेला। खरसावां थाना क्षेत्र के शिमला पंचायत अंतर्गत पोडाडीह गांव में धूम कुड़िया भवन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को करंट लगने से 25 वर्षीय मजदूर डॉक्टर नायक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब निर्माण कार्य के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर घटनास्थल पर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मजदूर को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मजदूर की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तारों को लेकर भी चिंता जताई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News