Total Tv
totaltv.in
न्यूज डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे। यहां ‘NaMo for Viksit Bharat’ कार्यक्रम में उन्होंने देश के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा को और तेज करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने वडोदरा के लोगों की स्वच्छता मुहिम की भी तारीफ की।Vadodra
Read Also-ByElection2026: चुनाव आयोग ने किया 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 सितंबर से नामांकन
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भारत के विकास से कभी खुश नहीं हो सकते। उन्होंने कांग्रेस को फिर ‘नाराज फूफा’ बताते हुए कहा कि पहले की यूपीए सरकार के समय विकास की रफ्तार धीमी थी, जबकि उनकी सरकार ने विकास को गति दी है। पीएम ने फ्रेट कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे कम समय में ज्यादा सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सकता है।Vadodra
Read Also-MUMBAI: साढ़े 3 हजार शो-25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना देश का बड़ा सांस्कृतिक मंच
प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल कंटेनर मालगाड़ी के जरिए बड़ी मात्रा में सामान एक साथ मुंबई से वडोदरा पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में रेलवे और दूसरी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके साथ
ही पीएम मोदी ने भारत को AI का सुपरपावर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए बेहतर तकनीक, जरूरी संसाधन और युवाओं की स्किल ट्रेनिंग पर जोर दिया जा रहा है।Vadodra
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Vadodra
Your email address will not be published.
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us