केकड़ी में शहरी सरकार के लिए कल वोटिंग: 34613 वोटर डालेंगे वोट, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान – Dainik Bhaskar

केकड़ी में शहरी सरकार के लिए कल पहले चरण की वोटिंग होगी। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शहर में कुल 40 वार्ड हैं, जिनके लिए 42 वोटिंग बूथ बनाए गए हैं। कुल 99 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 40 भाजपा से, 40 कांग्रेस से और बाकी 19 अन्य दलों या निर्दलीय हैं।
कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। चुनाव प्रचार कल शाम को थम गया था। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और आखिरी समय तक वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
शहर में कुल 34613 वोटर हैं। इनमें 17339 पुरुष वोटर, 17273 महिला वोटर और 1 थर्ड जेंडर वोटर शामिल है। यदि किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह अन्य मान्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है।
वार्डवार प्रत्याशियों की लिस्ट
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News