वल्लभनगर नगर पालिका में कल पहले चरण की वोटिंग: 20 वार्डों के 67 प्रत्याशियों के लिए 8314 मतदाता डालेंगे वोट – Dainik Bhaskar

शहरी सरकार के चुनाव के पहले चरण में वल्लभनगर नगर पालिका के लिए बुधवार मतदान होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वल्लभनगर नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जिनके लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 67 प्रत्याशी मैदान में हैं औ
कुल 67 प्रत्याशी मैदान में
इन 67 प्रत्याशियों में से 20 भाजपा से, 20 कांग्रेस से और 7 बसपा से हैं। बाकी 20 प्रत्याशी अन्य दलों या निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।
मतदान को लेकर पंचायत समिति परिसर में काउंटर आरक्षित किए गए हैं। यहीं से मतदान दलों को ईवीएम और चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वढ़ेरा की निगरानी में ईवीएम मशीनों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।
वल्लभनगर में प्रत्याशियों की वार्डवार सूची
कल शाम को चुनाव प्रचार थम गया था। इसके बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और आखिरी समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।
यदि किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह मतदान के लिए अन्य पहचान पत्र भी ले जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, मनरेगा-रोजगार गारंटी कार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसद/विधायक को जारी सरकारी पहचान पत्र, यूआईडीएआई कार्ड और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र मान्य होंगे।
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News