Dumka News: टेलर की चपेट में आकर दो बैल की मौत, एक जख्मी – Hindustan

Dumka News: मसलिया। मसलिया थाना क्षेत्र मसलिया -दलाही मुख्य सड़क रांगा के तीखे मोड़ के पास सुबह करीब दस बजे एक टेलर के चपेट में एक गाय एवं एक बैल आने से घटना स्थल पर ही दोनों बैल की मौत हो गई। वही एक बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही मौके का फायदा उठाकर टेलर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पीछाकर टेलर को शिकारपुर के पास पकड़ लिया। परंतु चालक भागने में सफल रहा।इस घटना को लेकर बैल के मालिक एवं ग्रामीणों ने बैल की मुआबजा को लेकर कुछ देर तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को होने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर लोगो को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया।

जानकारी के अनुसार रांगा गांव के चुड़का मरांडी एवं दीवान मरांडी का बैल सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मसलिया से दलाही की और जा रहे एक टेलर तेज गति में होने के कारण दोनो बैल को रौंदते हुए फरार होने में सफल रहा। इस दुर्घटना में दोनो बैल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बैल मालिको के अनुसार दोनो बैल की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News