रामगढ में शहरी सरकार के लिए पहले चरण का मतदान कल होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के 26619 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। शहर में कुल 35 वार्ड हैं, जिनके लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इ
चुनाव प्रचार कल शाम को थम गया था। इसके बाद से प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं।
यदि किसी मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं है, तो वह आधार कार्ड समेत अन्य मान्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है।
कुल मतदाताओं में 13954 पुरुष और 12665 महिला मतदाता शामिल हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.