PM मोदी की रैली वाली जगह से 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए, शख्स के पास से बंदूक बरामद – Hindustan

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के उद्घाटन से ठीक पहले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संवेदनशील मामला पकड़ा है। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) परिसर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक के पास प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का फर्जी पहचान पत्र मिला, जबकि दूसरे के पास बंदूक बरामद हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक संदिग्ध खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था। सुरक्षा कर्मियों ने जब उसकी पहचान की जांच की, तो उसके पास से मिला PMO का आईडी कार्ड फर्जी निकला। इसी दौरान उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति के पास हथियार मिला। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति उसके बॉडीगार्ड के रूप में उसके साथ घूम रहा था।

फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है, और जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों संदिग्ध फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ उच्च सुरक्षा वाले इलाके में क्यों पहुंचे? उनका मकसद क्या था? क्या वे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, या कोई अन्य इरादा था?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं। कार्यक्रम शाम करीब 5:45 बजे शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री इस मौके पर संबोधन भी देंगे। ऐसे में BKC और आसपास के इलाके में सुरक्षा पहले से कड़ी कर दी गई है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर 2026 तक मुंबई में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े फिनटेक सम्मेलनों में गिना जाता है। इसमें नीति-निर्माता, नियामक संस्थाएं, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, टेक कंपनियां, स्टार्टअप और निवेशक शामिल होते हैं।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News