औद्योगिक इकाइयों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे : राज्यपाल – Hindustan

आदित्यपुर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा एवं क्षमता की कोई कमी नहीं है। औद्योगिक इकाइयों के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों और स्थानीय युवाओं के बीच बेहतर समन्वय से राज्य के औद्योगिक विकास को और गति मिल सकती है। वे मंगलवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीसी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के विनिर्माण संयंत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कंपनी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्नत विनिर्माण क्षेत्र झारखंड के साथ-साथ देश के औद्योगिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इससे पहले कंपनी के निदेशक रमेश अग्रवाल और विशाल अग्रवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे। निदेशक ने राज्यपाल को प्लांट में सॉलिड टंगस्टन कार्बाइड कटिंग टूल्स के निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी में इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीक, माइक्रो-टूलिंग की विशेष क्षमता, कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News