Bareily News: केसर चीनी मिल की नीलामी में बेहतर मूल्य को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश – Hindustan

Bareily News: डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील बहेड़ी के गन्ना किसानों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक की गई। डीएम ने किसानों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सम्बंधित अधिकारियों को उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में किसान बंधुओं द्वारा जब तक केसर चीनी मिल की नीलामी के उपरांत उनका गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो जाता है तब तक बच्चों की स्कूल फीस तथा बैंकों की लोन की किस्त माफ कराने का अनुरोध किया गया।

बैठक में बताया गया, केसर चीनी मिल की पुनः नीलामी में बेहतर मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इसके लिए पम्पलेट छपवाकर वितरित किए जाएं। जिले के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर होर्डिंग्स लगवाने के साथ ही जनपद एवं प्रदेश से बाहर भी प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकें।

डीएम ने किसानों से अनुरोध किया, वह भी ज्यादा से ज्यादा केसर चीनी मिल का प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिकांश संख्या में इच्छुक व्यक्ति नीलामी में शामिल हो सकें। चीनी मिल के आसपास साफ-सफाई कराने तथा पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश दिए, जिससे नीलामी में रुचि रखने वाले व्यक्ति भूमि एवं परिसर की उपयोगिता को बेहतर ढंग से देख सकें। बहेड़ी शुगर मिल क्षेत्र का गन्ना किन-किन चीनी मिलों को भेजा जाएगा, इसकी कार्ययोजना पहले से तैयार कर ली जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो。

बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार बहेड़ी, उपायुक्त गन्ना, जिला गन्ना अधिकारी, कृषक बन्धुगण सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News