हिंदी को विषय नहीं, करियर की भाषा बनाएं, शुद्ध लेखन पर जोर – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता| बड़वानी
हिंदी सिर्फ पढ़ने का विषय नहीं, बल्कि विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने व करियर में आगे बढ़ने का माध्यम भी है। विद्यार्थियों को भाषा के शुद्ध, सरल व प्रभावी प्रयोग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। अच्छी भाषा व्यक्तित्व, आत्मविश्वास व करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह बात प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में डॉ. मधुसूदन चौबे ने कही।
स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत राजभाषा पखवाड़ा व हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजनों की श्रृंखला शुरू हुई। करियर सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाषा-कौशल के विकास व करियर में उसके महत्व की जानकारी दी गई। डॉ. चौबे ने विद्यार्थियों को शुद्ध व परिष्कृत हिंदी के लिए नियमित पढ़ने व लिखने की सलाह दी। वर्तनी, व्याकरण, विराम चिह्न व वाक्य-विन्यास पर ध्यान देना चाहिए। मंच पर बोलने, परिचर्चा व प्रस्तुतीकरण का अभ्यास भी जरूरी है। 14 से 28 सितंबर तक कॉलेज में निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, सुलेख, पोस्टर, कविता-पाठ, हिंदी लेखन, मंच संचालन व करियर-कौशल से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन में भोलू बामनिया, दिव्या जमरे, आरती धनगर व हंसा धनगर ने सहयोग किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News