Prayagraj News: प्रयागराज। त्रिवेणीपुरम झूंसी आवासीय कॉलोनी के निवासियों ने नगर आयुक्त को पत्र देकर कॉलोनी में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों और सड़क किनारे लगी गुमटियों को हटाने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि डायमंड वाली रोड पर अवैध रूप से गुमटियां लगने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इनके पीछे चोरी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका भी जताई गई है। आवास योजना निवासी अविनाश मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर निजी व्यवसाय शुरू कर दिया है। उन्होंने कब्जे हटाकर जमीन को स्वास्थ्य केंद्र, पुस्तकालय, कम्युनिटी हॉल या ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play