मिडिल क्लास फैमिली अक्सर अपने मंथली बजट को मैनेज करके चलता है. अगर किसी महीने थोड़ी भी इधर-उधर हुई तो महीने का खर्च चलाना भी मुश्किल होता है. खासकर, उस महीने और भी दिक्कत बढ़ जाती है, जिस महीने बिजली का बिल थोड़ा ऊपर हो जाए.
हमारे पास आपके इस समस्या का समाधान है, जिससे आपका बिजली बिल तो ‘जीरो’ हो ही जाएगा. साथ ही आपका खर्च भी बहुत कम हो जाएगा, क्योंकि सरकार आपकी मदद करेगी और मोटी सब्सिडी देगी. इसके बाद आप चाहे जितना AC, कूलर और फ्रीज चला लो… आपका बिजली बिल शून्य ही होगा.
दरअसल, सरकार आपके बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सोलर पैनल लगवाने को प्रमोट कर रही है. इसके लिए पीएम सूर्य घर जैसी स्कीम भी पेश की गई है. PM सूर्य घर योजना, केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है. वहीं राज्य सरकरें भी ऐसी ही योजनाएं संचालित करती हैं. जैसे कि यूपी सरकार की UPNEDA स्कीम, जो हर किलोवाट पर 15,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है.
अब हम जानेंगे कि आपको कितनी सब्सिडी मिल सकती है?
अगर आप पीएम सूर्य घर योजना और यूपी सरकार की UPNEDA स्कीम… दोनों का लाभ लें, तो सब्सिडी कुछ इस प्रकार मिलेगी
इससे ज्यादा के सोलर पैनल आप अपने बिजली खपत के अनुसार लगा सकते हैं. अगर आपका बिजली खपत 300 यूनिट से ज्यादा है, तो आप 4 किलोवॉट या उससे ज्यादा का पैनल इंस्टॉल करा सकते हो, लेकिन सरकार 3Kw तक ही सब्सिडी का भुगतान करेगी.
कैसे ले सकते हैं लाभ? जानिए प्रॉसेस
कब आएगी सब्सिडी?
सर्टिफिकेट जारी होने के बाद आपको पोर्टल पर ही अपने बैंक अकाउंट की जानकारी और एक कैंसिल्ड चेक अपलोड करना होगा.
दस्तावेज सही होने पर सत्यापन के 30 से 45 दिनों के भीतर केंद्रीय सब्सिडी ₹78,000 तक और उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य सब्सिडी ₹30,000 तक दोनों सीधे आपके डीबीटी (DBT) लिंक बैंक खाते में क्रेडिट कर देंगे.
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है?
सोलर पैनल लगाने पर कितना खर्च आएगा?
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू