Delhi PG Collapse: दिल्ली के सत्यानिकेतन इलाके में PG की इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हादसे में सात लोगों की जान जाने के बाद PG संचालक सुधांशु को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस अब हादसे की वजह, इमारत की स्थिति और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि PG संचालन के दौरान नियमों का पालन किया गया था या नहीं. हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है.
पांच मंजिला बिल्डिंग को दो कारोबारी साझेदार चला रहे थे, जिन्होंने अगस्त 2025 में ये संपत्ति लीज पर ली थी. इनमें से एक ऑपरेटर, जिसकी पहचान सुधांशु के रूप में हुई है उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरा आरोपी अभी फरार है. गिरफ्तार किए गए मकान मालिक के बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.
पांच मंजिला इमारत को दो कारोबारी साझेदार चला रहे थे, जिन्होंने अगस्त 2025 में ये संपत्ति लीज पर ली थी. इनमें से एक ऑपरेटर, जिसकी पहचान सुधांशु के रूप में हुई है, को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरा आरोपी अभी फरार है. दोनों PG संचालकों की पहचान शुभम त्यागी और सुधांशु के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
इससे पहले पुलिस ने लेबर ठेकेदार सानोज को भी गिरफ्तार किया था. आरोप है कि वह इमारत के बेसमेंट में चल रहे ‘मरम्मत’ के काम की निगरानी कर रहा था. माना जा रहा है कि इसी काम के दौरान इमारत की संरचना कमजोर हुई और हादसा हुआ. रविवार दोपहर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी. इस हादसे में पांच छात्रों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, “पिछले 8-10 दिनों से बारिश के मौसम में कचरा जमा होने के कारण बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था. वहीं, व्यावसायिक विस्तार के उद्देश्य से ग्राउंड फ्लोर पर भी निर्माण कार्य कराया जा रहा था.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED