काले पड़ गए हैं पूजा के बर्तन? गणेश चतुर्थी से पहले इन आसान तरीकों से चमकाएं – India.com

पूजा के बर्तन हर दिन यूज होते हैं. दीपक, भोग, पानी और पूजा-पाठ के लिए इनका इस्तेमाल किया ही जाता है. ज्यादातर घरों में पीतल और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. ये बहुत जल्दी काले पड़ जाते हैं. आप भले ही रोज इनकी कितनी भी सफाई कर लें, लेकिन फिर भी ये धीरे-धीरे अपनी चमक खो देते हैं. कुछ लोग बर्तनों को साफ करने के लिए मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं, लेकिन उससे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. इसके लिए आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आप किचन में रखी कुछ चीजों की मदद से इन बर्तनों को एकदम नया जैसा चमका सकते हैं. कुछ ही दिनों में गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है. इस मौके पर 10 दिन तक घर में गणेश जी विराजमान रहते हैं और उनकी पूरी विधि-विधान से पूजा की जाती है. इसलिए गणेश चतुर्थी से पहले पूजा के बर्तनों को साफ करना बहुत जरूरी है.

पीतल और तांबे के बर्तनों की सफाई के लिए सफेद सिरका काम आ सकता है. एक गिलास पानी लें और उसमें करीब दो चम्मच सफेद सिरका डालकर गर्म करें. इसमें थोड़ा सा साबुन मिलाएं. अब तैयार घोल से बर्तनों को साफ करें और पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे बर्तनों पर जमा मैल हटाने और उनकी चमक वापस लाने में मदद मिल सकती है.

इमली का इस्तेमाल भी पीतल और तांबे के बर्तनों की सफाई के लिए किया जाता है. इसके लिए इमली को कुछ देर पानी में भिगोकर रख दें. नरम होने पर इसे अच्छी तरह मसल लें और इसका गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब इस घोल को बर्तन की सतह पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद साफ पानी से बर्तन धो लें. इससे बर्तनों की गंदगी निकलने में मदद मिलेगी और वे पहले से ज्यादा चमकदार नजर आएंगे.

नींबू और नमक का इस्तेमाल करके भी पूजा के बर्तनों की सफाई की जा सकती है. एक नींबू का रस निकालकर उसमें करीब आधा चम्मच नमक मिला लें. इस मिश्रण को बर्तनों पर लगाएं और कुछ देर हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद बर्तनों को गर्म पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. इससे बर्तनों पर जमी गंदगी और कालापन कम करने में मदद मिल सकती है.
बर्तनों की सफाई के लिए टाटरी यानी सिट्रिक एसिड का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए गर्म पानी में थोड़ी मात्रा में नमक और टाटरी पाउडर मिलाएं. अब तांबे या पीतल के बर्तनों को इस घोल में कुछ सेकंड के लिए डुबोएं. इसके बाद उन्हें तुरंत साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. आखिर में सूखे कपड़े से पोंछ दें, ताकि बर्तन पर पानी के निशान न रहें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सपना तंवर हिंदी डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। इन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पूरी की है। … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News