Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बर्रा में पारिवारिक कलह के कारण शिक्षक ने पत्नी को वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या करने की बात बोलते हुए कॉल काट दी। इसके बाद पत्नी ने कई बार कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तत्काल उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को बचाने के लिए दरवाजा तोड़ा। तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर पास के हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बर्रा निवासी पवन मिश्रा प्राइवेट शिक्षक थे। परिवार में पत्नी श्वेता, बेटा रुद्र और बेटी पावनी है। श्वेता ने बताया कि 10 दिन पहले वह बच्चों के साथ अपने मायके बदायूं गई थी। सोमवार रात को पति ने उन्हें वीडियो कॉल की। बातचीत दौरान वह भावुक हो गए और आत्महत्या करने की बात करने लगे। उन्होंने पति को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल काट दिया। इसके बाद उन्होंने पति को कई कॉल की। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। तत्काल उन्होंने अनहोनी होने की आशंका पर डॉयल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में पति का शव फंदे से लटक रहा था.
बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है। फिलहाल उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम में मंगलवार को पवन की मां कृष्णा और अन्य परिजन ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसकी वजह से ही घटना होने की बात कही। वहीं श्वेता के पक्ष ने भी प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद दोनों पक्ष शव ले जाने के लिए विवाद करने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें शांत कराया, जिसके बाद पवन के घरवालों शव को ले गए.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play