'वंदे मातरम' के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला, गुजरात विधानसभा में बवाल – Aaj Tak News

Feedback
गुजरात विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन ‘वंदे मातरम’ के अपमान का मामला सामने आया है. राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला अपनी सीट पर ही बैठे रहे. इस मामले पर गुजरात सरकार के मंत्री प्रवीण माली ने आपत्ति जताई है.
प्रवीण माली ने इसे संसदीय परंपराओं का उल्लंघन बताया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के दौरान न खड़ा होना देश, भारत माता और हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली का सीधा अपमान है. 
प्रवीण माली ने कहा, ‘कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने सिर्फ वंदे मातरम का नहीं पूरे देश का अपमान किया है. कांग्रेस को इस पूरे मामले पर अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए कि ये इमरान खेड़ा वाला का व्यक्तिगत मामला है या कांग्रेस भी इसके समर्थन में है.
बीजेपी मंत्री ने आगे कहा कि हम विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर इस पूरे मामले की शिकायत करेंगे और संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की मांग करेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News