BYD की नई SUV में गजब की टेक्नोलॉजी, 1200 km की रेंज, 5.9 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड – Hindustan

BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी – BYD Seal U PHEV को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की बीवाईडी सील U PHEV को लॉन्च से पहले इंडियन रोड्स पर रेंज टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस फोटो को ऑटोकार इंडिया ने शेयर किया है। कंपनी इस एसयूवी को 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर वाली यह एसयूवी एक बार टैंक और बैटरी फुल होने पर 1200km से ज्यादा तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

सील U एक 5-सीटर एसयूवी है और इसका साइज Mahindra XEV 9e के करीब है। इसकी लंबाई 4,775mm, चौड़ाई 1,890mm और ऊंचाई 1,670mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,765mm है। कुछ इंटरनैशनल मार्केट्स में इसे Sealion 6 नाम से भी सेल किया जाता है।

बीवाईडी सील U में कंपनी का DM-i Super प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इसमें 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.3kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम की थर्मल एफिशिएंसी 43.04 पर्सेंट तक है और एसयूवी 100 किलोमीटर चलने के लिए करीब 4.8 लीटर पेट्रोल खर्च करती है। इलेक्ट्रिक मोटरों की एफिशिएंसी 97.5 प्रतिशत तक बताई गई है।

पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ सील U को केवल इलेक्ट्रिक पावर पर भी चलाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार इसकी इलेक्ट्रिक रेंज 200km तक हो सकती है। वहीं, पेट्रोल और बैटरी दोनों की मदद से इसकी टोटल रेंज 1200km से ज्यादा होने का दावा किया गया है। हालांकि, भारत आने वाले मॉडल में पावरट्रेन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं और इस कारण इसकी फाइनल रेंज और पावर अलग हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में सील U फ्रंट व्हील और ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में ऑफर की जाती है। अलग-अलग वर्जन में इसकी कंबाइन्ड पावर 323hp और 550Nm तक है। ऑल व्हील ड्राइव वाले मॉडल को 0-100kmph की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.9 सेकंड लगते हैं।

सील U का हाइब्रिड सिस्टम खासतौर से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए गाड़ी चलाने पर जोर देता है। नॉर्मल कंडीशन्स में इलेक्ट्रिक मोटर गाड़ी चलाती है, जबकि पेट्रोल इंजन बैटरी को एनर्जी देने का काम कर सकता है। ज्यादा ताकत की जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन सीधे व्हील्स को भी पावर देता है। जरूरत के हिसाब से सिस्टम इलेक्ट्रिक, सीरीज हाइब्रिड और पैरेलल हाइब्रिड मोड के बीच खुद बदलाव कर सकता है। इसमें V2L फीचर भी मिलता है।

भारत में बीवाईडी सील U PHEV की कीमत करीब 45 लाख से 50 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। इसकी सीधी टक्कर प्रीमियम हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग के साथ बीवाईडी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के अलावा प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में भी कदम रखेगी।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News