Pakur News: थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से नलहट्टी जाने वाले पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर तेगुड़िया गांव के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामघाटी निवासी 40 वर्षीय दिनेश बेसरा, पिता स्व. सुरीन बेसरा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर सरला गांव के समीप पकड़ लिया। पुलिस ने हाइवा संख्या बीआर 28 जीबी 4460 को जब्त कर पाकुड़िया थाना लाया।
घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि दिनेश बेसरा मंगलवार को गुमराजोली पहाड़ में दिहाड़ी मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे राधानगर क्रेशर की ओर गिट्टी लाने जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने तेगुड़िया गांव के समीप उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए भाग निकला, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दिनेश बेसरा दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मंगलवार रात से सड़क जाम कर दिया। बुधवार को भी जाम जारी रहा। स्थिति को देखते हुए एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, पाकुड़िया बीडीओ सोमनाथ बनर्जी तथा पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा एवं रद्दीपुर ओपी प्रभारी सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रशासन के साथ ग्रामीणों की लंबी वार्ता के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रित को बाबा साहब आवास स्वीकृत कराने, आपदा प्रबंधन मद से एक लाख रुपए की सहायता राशि दिलाने, मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन स्वीकृत कराने तथा बच्चों की शिक्षा के लिए पाकुड़िया पुलिस एवं प्रशासन की ओर से उचित सहयोग का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही पकड़े गए वाहन को ग्रामीणों की सहमति के बाद ही छोड़ने की प्रक्रिया करने तथा वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। इसके अलावा डीएलएसए पाकुड़ के माध्यम से मृतक के आश्रित को नियमानुसार सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद सुबह करीब 11:00 बजे ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन के शिकायत पर मालिक एवं चालक पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play