Feedback
अमीन जैज (Amin Jaz) एक डीजे, पॉडकास्ट होस्ट और डिजिटल क्रिएटर हैं. वह डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की दुनिया में काम करते हैं. अमीन जैज को खास तौर पर उनके पॉडकास्ट ‘अनट्रिगर्ड विद अमीनजैज’ के लिए जाना जाता है. यह पॉडकास्ट साल 2020 में शुरू हुआ था.
‘अनट्रिगर्ड विद अमीनजैज’ में रिश्तों, डेटिंग, पॉप कल्चर, इंटरनेट कल्चर और निजी अनुभवों जैसे कई विषयों पर बातचीत की जाती है. पॉडकास्ट के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल पर इसे ‘द वाइल्डेस्ट पॉडकास्ट’ के तौर पर पेश किया गया है. इसके एपिसोड में क्रिएटर्स, कॉमेडियन्स और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के साथ बातचीत देखने को मिलती है.
अमीन जैज पॉडकास्टिंग के अलावा डीजे के तौर पर भी काम करते हैं. वह इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक और म्यूजिक क्रिएशन से जुड़े हुए हैं. उनके करियर में डिजिटल कंटेंट और संगीत दोनों की भूमिका रही है.
हाल ही में अमीन जैज का नाम कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा में आया. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दोनों के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू