भारत किस काम में खर्च करता है विदेशी मुद्रा, लिस्ट में तीसरा नाम है सबसे ज्यादा शॉकिंग – india.com

Published By: Ikramuddin | Updated: Sep 9, 2026, 6:58 PM
भारत अपना विदेशी मुद्रा भंडार मुख्य रूप से किन चीजों को खरीदने में खर्च करता है. सवाल कभी ना कभी दिमाग में जरूर आया होगा. मगर इसका जवाब शायद ही आपको मालूम होगा. लिस्ट में पहले नंबर पर कच्चा तेल है. यानी भारत में अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का आयात करता है. आसान शब्दों में समझे तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जैसे-जैसे कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, वैसे-वैसे भारत के विदेशी मुद्रा भंडर पर इसका सीधा असर पडता है.
क्रूड ऑयल के दाम महंगे होने पर भारत को दाम ज्यादा चुकाने पड़ते हैं. वाणिज्य मंत्रालय के 2025-26 के आंकड़े के मुताबिक भारत में विदेशी 174 अरब डॉलर का कच्चा तेल आयात किया. यानी भारत में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे ज्यादा उपयोग कच्चा तेल खरीदने में किया है.
लिस्ट में दूसरे नंबर पर इलेक्ट्रॉनिक गुड्स हैं. भारत में मोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और उनसे जुड़े सामान की मांग तेजी से बढ़ी है. इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई कंपोनेंट्स विदेशों से आते हैं. 2025-26 में इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का आयात करीब 116 अरब डॉलर रहा.
ये आंकड़ा दिखाता है कि टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर भी भारत के विदेशी मुद्रा खर्च में बड़ा योगदान देता है. पिछले कुछ समय में इस सेक्टर में अच्छी खासी तेजी देखी गई है और इसमें और बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.
तीसरे नंबर पर भारत जिस चीज का सबसे ज्यादा आयात करता है वो गोल्ड यानी सोना है. भारत में सोने की मांग काफी ज्यादा है और घरेलू उत्पादन इस मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है. इसलिए बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से मंगाया जाता है.
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2025-26 में भारत ने करीब 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया. यानी तेल और इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के बाद सोने की खरीद पर भी देश को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है.
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2025-26 की आयात लिस्ट में चौथे नंबर मशीनरी है. यानी मशीनरी से जुड़े उत्पाद खरीदने में भारत ने करीब 62 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा खर्च की है. इसके अलावा अन्य धातुओं की खरीद में सरकार ने 29 अरब डॉलर खर्च किए हैं. मालूम हो ये जानकारी वाजिज्य मंत्रालय के साल 2025-26 के डेटा के आधार पर है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News