Varanasi News: पुनर्नियुक्ति का 18 डॉक्टरों को मिल सकता है लाभ – Hindustan

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्ति हो चुके डॉक्टरों को 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति का अवसर देने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस योजना से बनारस के 18 डॉक्टरों को लाभ मिल सकता है। डॉक्टर अभी 65 वर्ष तक ही सेवा दे रहे हैं। इसे 70 वर्ष करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही अपर मुख्य सचिव स्तर से औपचारिक आदेश जारी होने की उम्मीद है। सीसीएमओ कार्यालय से संबद्ध डॉ. राहुल सिंह और डॉ. आरके सिंह पहले से पुनर्नियोजन पर हैं। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एलके त्रिपाठी नवंबर में रिटायर्ड होने वाले हैं। मंडलीय चिकित्सालय में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. ओपी सिंह और डा. सीपी कश्यप पुनर्नियोजन पर कार्यरत हैं।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में डॉ. एके मौर्या, डॉ. जीसी द्विवेदी, डॉ. शक्ति बसु, डॉ. जयगोविंद, डॉ. बी राम, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. पीके राय और डॉ. आरएस राम भी इसी श्रेणी में शामिल हैं। रामनगर के एलबीएस अस्पताल के डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. बीएम सिंह, डॉ. सुबोध सिन्हा और डॉ. आरबी सरन को भी लाभ मिल सकता है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News