Muzaffarpur News: मुशहरी। छपरा मेघ में डिग्री कॉलेज की स्थापना की पहल तेज हो गई है। विधायक बेबी कुमारी के आग्रह पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर कॉलेज स्थापना की मांग की थी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने विभाग को मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने तथा कार्रवाई की जानकारी विधायक और सचिवालय को देने को कहा है। इधर, बाबा दूधनाथ धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह समेत ग्रामीणों ने पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज खुलने से छपरा मेघ सहित पूरे मुशहरी प्रखंड के छात्रों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play