Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सुकुरहुटू में नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 और फेज-2 का बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अगुवाई में रांची नगर निगम, जिला प्रशासन और जुडको के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के लेआउट, एंट्री-एग्जिट, पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग क्षेत्र, आधारभूत संरचनाओं और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को वाहनों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित करने, रूट प्लान तैयार करने और सभी संबंधित पक्षों से परामर्श के बाद संचालन की व्यवस्था तय करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवस्थित संचालन से शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा।
इससे जाम घटने के साथ यातायात सुगम और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है। यहां भारी वाहनों की पार्किंग, माल लोडिंग-अनलोडिंग, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय और वाहन चालकों के ठहरने जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर केवल पार्किंग स्थल नहीं, बल्कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों का संगठित केंद्र बनेगा। इससे सुकुरहुटू और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों तथा रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिल सकता है। निरीक्षण दल में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, डीटीओ अखिलेश कुमार, एलआरडीसी मुकेश कुमार समेत निगम, जिला प्रशासन और जुडको के अधिकारी मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play