Bareily News: फोटो 07- आंवला पुलिस ने दो आरोपियेां को जेल भेजा है आंवला। फर्जी कागजात लगाकर बैनामा कराने के आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार किए गए हैं।ग्राम जंगतीरा की एक महिला ने 06 मार्च 2024 को पीड़िता को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्तों ने धोखाधड़ी की नियत से उनके स्थान पर किसी दूसरी महिला की पहचान कराकर उनकी जमीन का फर्जी बैनामा अपने नाम करा लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से ही नामजद आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहे थे। मुखबिर से सटीक सूचना पर वांछित चल रहे आरोपियों के घर उप-निरीक्षक शुभम कुमार, कांस्टेबल मनसुख और महिला कांस्टेबल रीना की टीम ने उनके घर गांव कर्णपुर थाना उघैती में दबिश दी, जहां से पुलिस ने मौके से दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।
दोनों अभियुक्तों सुरेश चंद्र शर्मा व प्रमोद गांव कर्णपुर थाना उघैती बदायूं के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play