Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बुधवार को बीआरएबीयू के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का विवि के कामकाज पर भी असर पड़ा। सुबह से शाम तक परिषद के कार्यकर्ता विवि में जमे रहे। कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिषद के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान प्रांत संयोजक जितेंद्र राय ने 13 सूत्री मांगों को रखा। कुलपति ने तत्काल दो मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बकौल परिषद कुलपति ने आश्वस्त किया है कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया है, फेल छात्रों की कॉपी की पुनः जांच कराई जाएगी। जहां गड़बड़ी होगी, उसे ठीक किया जाएगा। सभी वर्ग की छात्राओं और एससी-एसटी के छात्रों के नामांकन में फीस नहीं ली जाएगी, इसका नोटिस जल्द जारी कर दिया जाएगा।
प्रांत सह मंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि अगर छात्रों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो हम आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। महानगर मंत्री शिवांशु सिंह व महानगर विस्तारक रोहन कन्हाई झा ने कहा कि प्रवेश, परीक्षा और परिणाम में अनियमितता परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर सुशील सिंह, राहुल, अभिजीत, जितेंद राय, मासूम, युवराज, साक्षी वत्स, रोहन, आदिल परवेज, अभिनव, हिमांशु, आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play