Bareily News: नवाबगंज। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद कस्बे के एक युवक ने उत्तराखंड में नौकरी करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। कई दिनों तक उसे अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर होटलों में रखने के बाद वह उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। जनपद बहराइच की एक युवती सितारगंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। कुछ समय पूर्व कस्बे में रहने वाले अनमोल रस्तोगी से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद वह दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए।
युवती का आरोप है। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने पास बुलाया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक सितंबर से लेकर सात सितंबर तक वह उसके साथ मथुरा और बरेली के अलग-अलग होटलों में रुक रुककर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने उससे शादी की जिद की तो वह उसे बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट बुधवार को एसएसपी के आदेश पर युवती की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play