Feedback
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन ईस्ट जोन ने मैच पर पूरी तरह से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. साउथ जोन के बल्लेबाजों ने मुकाबला करने की कोशिश तो की लेकिन ईस्ट जोन के विशाल स्कोर के सामने वह बेबस नजर आए.
कप्तान ईशान किशन की शानदार पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर 584 रनों की भारी-भरकम बढ़त बना ली है. यहां से मुकाबले को जीतने के लिए साउथ जोन की टीम को किसी चमत्कार की उम्मीद करनी होगी.
दिन की शुरुआत साउथ जोन ने 6 विकेट पर 242 रनों से की. क्रीज पर टिके तिलक वर्मा और चामा मिलिंद ने सातवें विकेट के लिए 78 रनों की मजबूत साझेदारी निभाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया. मिलिंद 43 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साउथ जोन की पारी लड़खड़ा गई.
MD Nidheesh breaks the partnership 👏
He gets the crucial wicket of East Zone captain Ishan Kishan who played yet another superb knock of 80(98) 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/BhTkGWeeoD#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/j9C01OLgmB
शतक से चूके तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और 211 गेंदों में 99 रनों की बेहद समझदारी भरी पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए. साउथ जोन की पूरी टीम 336 रनों पर सिमट गई और ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई.
4️⃣,6️⃣,6️⃣,4️⃣
Captain Ishan Kishan ups the ante with some brilliant strokeplay 💥
Scorecard ▶️ https://t.co/BhTkGWeeoD#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/WLu5FqyabI
कप्तान किशन का चला बल्ला
पहली पारी में 270 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा करने वाले ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने साउथ जोन को फॉलोऑन देने के बजाय खुद दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि शुरुआत में ईस्ट जोन को दो शुरुआती झटके लगे और टीम का स्कोर 13 पर 2 विकेट हो गया. लेकिन इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 98 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया.
South Zone are 336 all out. East Zone take a lead of 372 runs in the first innings!
Kounain Quraishi takes the final wicket as Captain Tilak Varma misses out on his century by one run.
The South Zone captain is being appreciated by the East Zone players as he walks off 👏… pic.twitter.com/IizgxUK8K4
आखिरी दिन जीत की ओर ईस्ट जोन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 5 विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं. अब उनके पास कुल 584 रनों की विशाल बढ़त है. मैच के पांचवें और आखिरी दिन ईस्ट ज़ोन की नजरें इस बढ़त को और मजबूत कर साउथ जोन को ऑलआउट करने पर होंगी, जबकि साउथ जोन को हार से बचने के लिए किसी बहुत बड़े चमत्कार की जरूरत होगी. अंतिम दिन केवल औपचारिकता बाकी लग रही है, ईस्ट जोन की टीम 14 साल बाद एक बार फिर चैम्पियन बनने के लिए बिल्कुल तैयार है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू