Gorakhpur News: 18 लाख के लेनदेन विवाद में महिला को कुचलने की कोशिश – Hindustan

Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की बिक्री को लेकर चल रहे विवाद में महिला को वाहन से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। हादसे में जंगल धूषण गांव के ककरहिया टोला निवासी मीरा देवी के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने बुधवार को मोहनपुर निवासी प्रापर्टी डीलर प्रमोद कुमार निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया। मीरा देवी के मुताबिक, वह 30 अगस्त की रात थाने में बैठे अपने बेटे बैजनाथ से मिलने जा रही थीं। भट्ठा चौराहे से आगे वह ऑटो का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान प्रमोद कुमार निषाद वाहन लेकर पहुंचे और उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि घटना के बाद वह वाहन लेकर फरार हो गए। घायल मीरा देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि प्रमोद प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। आरोप है कि वह उनके दोनों बेटों पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे थे। जमीन बेचने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसी विवाद के चलते महिला को वाहन से टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।वहीं जंगलधूषण चौकी प्रभारी शिखा जायसवाल ने बताया कि जमीन की बिक्री के सिलसिले में मीरा देवी के बेटे ने प्रमोद से 18 लाख रुपये एडवांस लिए हैं। इसी मामले में बैजनाथ को थाने बुलाया गया था। पुलिस अब घटना की वास्तविक स्थिति की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News