BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 178 किमी की रेंज और भर-भर के फीचर्स – Jagran

BGauss C12 MaxR: BGauss ने भारत में 1.45 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BGauss ने भारत में अपना नया C12 मैक्सआर इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.45 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। BGauss C12 MaxR एक बार फुल चार्ज करने पर 178 किमी तक की रेंज (IDC) दे सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 75kmph से ज्यादा है। रोजाना के इस्तेमाल में इसे और आसान बनाने के लिए इसमें तीन राइड मोड्स भी दिए गए हैं।
BGauss C12 MaxR में 3.8kWh की IP67-रेटेड LFP बैटरी दी गई है जिसे गर्मी को बाहर निकालने और तापमान को कंट्रोल रखने के लिए एल्यूमीनिमय के डिब्बे में रखा गया है। इस बैटरी पैक को एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए संभाला जाता है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 178 किमी तक का सफर किया जा सकता है।
C12 MaxR को पावर देने के लिए कंपनी का हाइपरजेन इन-व्हील मोटर प्लैटफॉर्म दिया गया है जो 4.2kW की पीक पावर जनरेट करता है और 75kmph से ज्यादा की टॉप-स्पीड देता है। इस सिस्टम में मोटर, गियर ट्रांसमिशन, ब्रेकिंग सिस्टम और मोटर कंट्रोल यूनिट को एक ही जगह जोड़ा गया है।
BGauss C12 MaxR में कंपनी की LifeEasy स्टोरेज कॉन्सेप्ट के तहत कई जगह सामान रखने की सुविधा मिलती है जिसमें एक अंडर सीट स्टोरेज कंपार्टमेंट भी शामिल है जिसमें दो हेलमेट आ सकता है। इसके अलावा, एक पॉप-आउट अंब्रेला होल्डर, डॉक्यूमेंट्स और वॉलेट के लिए लॉक होने वाला डिब्बा, वायरलेस चार्जिंग, मोबाइल-बोतल रखने की जगह और क्लीनर कपड़े के लिए एक अलग जगह दी गई है।
इस स्कूटर में एक बड़ा फ्लोरबोर्ड भी मिलता है जिस पर मीडियम आकार का सामान आराम से रखा जा सकता है। इसके फ्रंट में क्रिस्टल लैंप, हेडलैंप, टेल-लैंप और इंडिकेटर्स के लिए LED लाइटिंग और एक क्विलटेड सीट दी गई है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल नोटिफिकेशन, राइड-चार्जिंग की जानकारी, यूजर प्रोफाइल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और कई डिस्प्ले थीम के साथ 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, इसमें डिस्टेंस-टू-एंप्टी, फॉलसेंस, साइड-स्टैंड और मेन स्टैंड मोटर कट-ऑफ, सर्विस रिमाइंडर, रिमेंबर माय मोड और गाइड माय होम भी शामिल है।
BGauss के कनेक्टेड प्लैटफॉर्म की मदद से यूजर्स पैरेंटल लॉक, सिक्योरलॉक, चुनिंदा स्पीड मोड, प्रोफाइल सेटिंग्स, फर्मवेयर अपडेट, डायग्नोस्टिक्स, SOS और डिजीलॉकर इंटीग्रेशन जैसी सुविधाओं के इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- World EV Day 2026: एक लाख रुपये से कम में आ जाते हैं ये Electric Scooters, लिस्‍ट में Ather से लेकर Bajaj तक हैं शामिल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News