Rishikesh News: गोल्डन कार्ड संबंधित समस्याओं का निदान करे सरकार – Hindustan

Rishikesh News: सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन शाखा मुनिकीरेती की मासिक गुरुवार को ढालवाला में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता शूरवीर सिंह चौहान ने की। बैठक में पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार से इनके समाधान की मांग की। शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि कई अस्पतालों में गोल्डन कार्ड के माध्यम से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। करीब 35 हजार पेंशनर्स अभी भी गोल्डन कार्ड से वंचित हैं। उन्होंने गोल्डन कार्ड में ओपीडी की सुविधा निशुल्क करने, छोटे-बड़े सभी अस्पतालों में योजना लागू करने, अस्पतालों का बकाया भुगतान करने और छूटे पेंशनर्स को योजना से जोड़ने की मांग की।

साथ ही एम्स ऋषिकेश में पेंशनर्स के लिए अलग काउंटर खोलने की मांग भी उठाई। बैठक में विदेश की जेल में बंद इंद्रमणि नौटियाल की सहायता के लिए धनराशि एकत्र की गई, जिसे उनके परिवार को भेजा जाएगा। इस दौरान हरिश्चंद्र डंगवाल, विनोद द्विवेदी और लक्ष्मीप्रसाद उनियाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर भगवती प्रसाद उनियाल, जबर सिंह पंवार, शीला रतूड़ी, उमा ड्यूडी, प्रेमवती पांडेय, पुष्पा उनियाल, लक्ष्मी बिष्ट, धीरज बाला शर्मा, खुशहाल सिंह राणा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News