Ranchi News: जियाडा के एमडी से सीधे नहीं होने पर उद्यमियों में नाराजगी – Hindustan

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक ने तुपुदाना, कोकर, टाटीसिलवे व नामकुम इंडस्ट्रीयल एरिया एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। चारों औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों ने कहा कि कई समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। इनके समाधान के लिए जियाडा प्रबंधन को लगातार पत्राचार किया जा रहा है। लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उद्यमियों ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली बैठकों के बजाय जियाडा के प्रबंध निदेशक के साथ सीधे वार्ता हो, ताकि समाधान पर स्थायी निर्णय हो सके। उन्होंने प्रबंध निदेशक की ओर से अब तक उद्यमियों से सीधे वार्ता नहीं करने पर नाराजगी जताई।

बैठक में जलजमाव, जर्जर सड़क, ड्रेनेज, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट व यातायात जैसी समस्या को उठाया गया। उद्यमियों ने कहा कि इनके समाधान के लिए जियाडा के साथ अन्य संबंधित विभागों के स्तर पर भी समन्वय जरूरी है। टाटीसिलवे व नामकुम इंडस्ट्रीयल एरिया में सप्लाई पानी की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। उद्यमियों ने कहा कि यदि जियाडा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लेगा तो चारों एसोसिएशन मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। बता दें कि चारों एसोसिएशन ने पूर्व की बैठक में 10 सितंबर को जियाडा कार्यालय के बाहर धरना देने का निर्णय लिया था। इसके बाद जियाडा ने उद्यमियों के साथ यह बैठक बुलाई।बैठक में लघु उद्योग भारती झारखंड के प्रांतीय महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल, तुपुदाना इंडस्ट्रीयल एरिया के सुरेंद्र सिंह, अजय भंडारी, बिनोद तुलस्यान, कोकर के सुरेश अग्रवाल, रामचंद्र कुमार, अजय सिन्हा, संतोष अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सौरव सिंह, विजय छपरिया, कैलाश प्रसाद, पीके घोष, बीरेंद्र प्रसाद, आनंदेश्वर आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News