Purnia News: उदय बिहारी की गिरफ्तारी के साथ राज हो जाएगा पर्दाफाश – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चर्चित नेवालाल चौक गोलीकांड की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। मामले में थोड़ी बहुत धुंध सूरज बिहारी के छोटे भाई उदय बिहारी की गिरफ्तारी के साथ छट जाएगी। इसके लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिया है। घटना के कुछ आरोपियों एवं हाथ लगे कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्यों के सहारे पुलिस इस नतीजे पर पूरी तरह पहुंच गई है कि घटना का मुख्य साजिशकर्ता उदय बिहारी ही था। उसी ने जेल गए अयान खान को शूटरों की व्यवस्था करने का जिम्मा सौंपा था। पुलिस अब घटना से उदय बिहारी की कड़ी दर कड़ी जोड़ने में लगी है।

पुलिस की मानें तो इस बात का इनपुट मिला है कि उदय बिहारी को जेल में बंद सूरज बिहारी के हत्यारोपियों को बेल करवाने की कोशिश में शुभम कुशवाहा के लगे होने का शक था। दरअसल सूरज बिहारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश सिंह से शुभम कुशवाहा की गहरी दोस्ती रही थी। मसलन उदय बिहारी को इस बात की भनक लगी थी कि शुभम कुशवाहा, ब्रजेश सिंह एवं उसके साथियों की बेल करवाने की भरपूर कोशिश में लगा हुआ है। इसके लिए कानूनी सलाह से लेकर उसकी बेल की पैरवी के लिए शुभम कुशवाहा जानकार वकीलों के इंतजाम में लगा हुआ है। इस बात की भनक लगते ही उदय बिहारी बौखला गया और शुभम कुशवाहा को ठिकाने लगाने के लिए उसकी हत्या की सुपारी दे डाली। पुलिस मिले इनपुट के सत्यापन में लगी है। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि पुलिस उदय बिहारी एवं अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उदय बिहारी की गिरफ्तारी के साथ घटना से जुड़े समूचे राज का खुलासा हो जाएगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News