Chakradharpur News: मनोहरपुर। प्रखंड के कोलपोटका पंचायत अंतर्गत प्रधानपाली बगीचा टोला में पिछले एक साल से पेयजल संकट है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 14वें वित्त आयोग से निर्मित गांव का एकमात्र जलमीनार तेज हवा और बारिश के दौरान गिर गया था। घटना को एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक जलमीनार की मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं गांव के चापाकल से निकलने वाला पानी दूषित होने के कारण पीने योग्य नहीं है। गांव में मौजूद कुएं का पानी भी उपयोग के लायक नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण मजबूरी में चुआं का दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं।
इससे जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जलमीनार की मरम्मत कराने और गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play