Feedback
इंसानों को तो आपने कई बार प्रदर्शन और आंदोलन करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी रोबोट को प्रदर्शन करते देखा होगा. दरअसल, सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया है रोबोट्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के लिए सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.
रॉयटर्स ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिखाया है कि लगभग 30 रोबोट्स ने वारसॉ में पोलैंड के डिजिटल मामलों के मंत्रालय के बाहर AI के लिए सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.
वीडियो में दिखाया गया है कि मिनिस्ट्री के ऑफिस के बाहर करीब 30 रोबोट्स घूम-घूमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी रोबोट्स में ह्यूमनॉयड रोबोट्स और डॉग्स रोबोट्स तक शामिल हैं.
रोबोट्स नारे लगा रहे हैं
रोबोट्स स्पीकर की मदद से नारों को प्ले कर रहे हैं, साथ ही झंडे आदि भी लहरा रहे हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन डेमोक्रेटिज्म नाम के एक ग्रुप ने किया है. ऑडियो और फ्लैग के जरिए मांग की जा रही है कि वर्कप्लेस सुरक्षित करें और इंतजार न करें और नियम बनाएं.
यह भी पढ़ें: रोबोट वैक्यूम क्लीनर ने पकड़ा पत्नी का अफेयर, लेकिन पति को मिली सजा
रॉयटर्स ने किया पोस्ट
Around 30 robots demonstrated outside Poland’s Digital Affairs Ministry in Warsaw, chanting ‘we want law, we want rules’ to demand stronger AI oversight pic.twitter.com/GGUoOCS7JO
AI इंसानों की नौकरी ले लेगा
रिपोर्ट्स में दावा किया है कि प्रदर्शन का उद्देश्य लोगों को यह चेतावनी देना है कि AI और ऑटोमेटिक मशीन जल्द ही लोगों की नौकरियां ले सकते हैं. इसमें शारीरिक और ऑफिस में होने वाले दोनों तरह के कामों पर कब्जा किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Uber ने 3,300 लोगों को नौकरी से निकाला, आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? AI रोबोटैक्सी पर बढ़ेगा फोकस
कई एक्सपर्ट पहले से ही लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि AI और रोबोट्स की वजह से कई लोगों की आने वाले दिनों में नौकरियां जा सकती हैं. साथ ही यह लोगों के लिए खतरा भी बन सकते हैं. ह्यूमनॉयड रोबोट्स फैक्ट्री से लेकर सेल्स तक का काम कर सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू