नई-नवेली कंपनी के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 6 दिन में 300% से ज्यादा की तूफानी तेजी – livehindustan.com

मुख्य बातें

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन हाल के समय में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला IPO बन गया है। कंपनी के शेयर इन दिनों बाजार में धमाल मचाए हुए हैं। बाजार में लिस्टिंग के बाद से 6 दिन के भीतर ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर शुक्रवार को NSE में 10 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 1740.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 720 करोड़ रुपये तक का था।

429 रुपये से 1700 रुपये के पार कंपनी के शेयर
IPO में ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर का दाम 429 रुपये था। कंपनी के शेयर शुक्रवार 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 6 दिन में अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले 300 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार 11 सितंबर को NSE में 1740.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर BSE में 1716.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

जबरदस्त फायदे के साथ हुई कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के शेयर 4 सितंबर को BSE में 746.30 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर उछलकर 895.55 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 757 रुपये पर लिस्ट हुए और कारोबार के आखिर में 908.40 रुपये पर बंद हुए।

142.88 गुना सब्सक्राइब हुआ कंपनी का आईपीओ
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के आईपीओ पर टोटल 142.88 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 41.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन रिटेल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 202.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 274.97 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 34 शेयर थे। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को एक लॉट के लिए 14,586 रुपये का निवेश करना पड़ा है।

क्या करती है ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन?
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) की शुरुआत अगस्त 2005 में हुई है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस में AI एनेबल्ड प्रोवाइडर है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी ने 2501 कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराई हैं और इसका रेवेन्यू 4772.10 मिलियन रुपये रहा है। 30 जून 2026 तक के डेटा के मुताबिक, 993 एंप्लॉयीज कंपनी के ऑपरेशंस को सपोर्ट करते हैं, जो कि डेटा सेंटर ऑपरेशंस, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, आरएंडडी, सेल्स, सर्विस डिलीवरी और दूसरे फंक्शंस के काम देखते हैं।

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News