Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और पीएलआई में भेदभाव को लेकर शुक्रवार को जिले भर के बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इसके चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। ग्राहकों को बैरंग हाथ वापस लौटना पड़ा। जगह-जगह बैंककर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर मांगें नहीं माने जाने पर सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंककमिंयों ने कामकाज ठप कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक व पंजाब नेशनल बैंक समेत सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों पर ताले लटक गए। सुबह 11 बजे शहर के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर कर्मचारी एकत्रित हुए।
यहां से शहर में नारेबाजी करते हुए बैंककर्मी सुभाष चौक पर पहुंचे जहां सभा की। जिला मंत्री रैश्री प्रसाद ने कहा कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियंस के बीच मार्च 2024 में हुए हुए 12 वें द्विपक्षीय समझौते में शनिवार को अवकाश घोषित करने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार के तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं जारी हुआ। काम का लगातार दबाव बढ़ने के चलते बैंक कर्मचारियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि वर्क लाइफ बैलेंस के लिए यह व्यवस्था जरूरी है। पीएलआई में भेदभाव खत्म होना चाहिए। प्रदर्शन में सेंट्रल बैंक, कैनरा बैंक, यूको बैंक यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप शाह, संयुक्त मंत्री सौरभ दास, नवनीत उपाध्याय, शाहिल कुमार, शिवानंद त्रिपाठी, रामारमण झा, सुजीत चतुर्वेदी, अंबिकेश, सतेंद्र यादव, प्रवीण शुक्ला, गिरिजेश, राकेश व हर्षवर्धन मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play