गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के बैनर तले दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सृजनगाथा डॉट कॉम सम्मान-2026 से हिंदी के वरिष्ठ कवि देवेन्द्र आर्य को सम्मानित किया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन की डॉ. सविता मोहन एवं समन्वयक जय प्रकाश मानस ने जानकारी दी है कि यह सम्मान उन्हें पोर्ट ब्लेयर में 19 से 26 सितम्बर के बीच आयोजित होने वाले 26वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। चयन मंडल की अनुशंसा के अनुसार, देवेन्द्र आर्य की समकालीन कविता अपनी गूंज में राजनीतिक होते हुए भी शिल्प में बेहद आत्मीय और घरेलू है। वे रोज़मर्रा के छोटे बिंबों के ज़रिए बाज़ार और सत्ता के बड़े क्रूर सत्य को अनावृत करते हैं।
उनकी रचनाएं हाशिए के समाज के पक्ष में खड़ी होकर व्यवस्था की ‘फ़ाइलों’ के मुक़ाबले मनुष्य की ‘धड़कनों’ और ‘जान’ को बचाने की एक बेहद ज़रूरी और शांत पैरवी हैं। गोरखपुर में 16 जून, 1957 को जन्में देवेन्द्र आर्य ने शिक्षा-दीक्षा के पश्चात् भारतीय रेल सेवा से 2017 में सेवानिवृत्त होकर स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। बता दें कि देवेन्द्र आर्य की छह कविता-संग्रह ‘आग बीनती औरतें’, ‘प्रयोगशाला में पृथ्वी’, ‘मैं लिखता तो ऐसे लिखता’, ‘पैदल इंडिया’, ‘रंगायो जोगी कपड़ा’ और ‘देवेन्द्र आर्य: चयनित कविताएँ’ प्रकाशित हो चुकी हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play