Basti News: बस्ती। खेत का हिस्सा हड़पने के आरोप में हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी हजरत हनीफ का आरोप है कि विपक्षियों ने उनकी आराजी के हिस्से को हड़पने के लिए साजिश के तहत उनकी जगह पर किसी और को खड़ा कर दिया। फर्जी पहचान-पत्र, फर्जी दस्तखत एवं अंगूठा लगाकर 21 जनवरी 2004 को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच में रजिस्ट्री आफिस हर्रैया तहसील में यह प्रक्रिया पूरी हुई। 27 फरवरी 2004 को नायब तहसीलदार सिकन्दरपुर के न्यायालय से फर्जी दस्तावेज के आधार पर अन्तरण भी करा लिया।
जब लौटकर घर आए और अपने हिस्से की जमीन पर जुताई करने गए तो विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रामसूरत, ओमप्रकाश समेत सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play